फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Wed, 24 Aug 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
death
विज्ञापन
 कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूरा चौकी के आगे एक साइकिल सवार युवक को अज्ञात चार पहिया वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। नाजुक हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया। बाद में उसकी झंासी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। कस्बा श्रीनगर के मोहल्ला देवबाग निवासी मूलचंद्र रैकवार (36) पुत्र रामचरन
विज्ञापन


रैकवार महोबा से काम करके वापस घर लौट रहा था। तभी रास्ते में एक चार पहिया अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गिर गया। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उसे उठाया। बाद में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर उसे डाक्टरों ने मेडिकल कालेज झंासी के लिए रेफर कर दिया लेकिन मेडिकल कालेज पहुंचने से पहले रास्ते में ही उसकी ग्राम भरवारा के पास मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें