फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधान पर बालू से भरी बोरी डालेें-डीएम

Wed, 24 Aug 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
बांध
विज्ञापन
कुलपहाड़ महोबा। डीएम वीरेश्वर सिंह ने मंगलवार को अफसरों के साथ कस्बा कुलपहाड़ के बड़ा तालाब का निरीक्षण किया। बांध से तालाब के पानी के हो रहे रिसाव को रोकने के लिए डीएम ने नगर पंचायत को बांध पर बालू की बोरी सीढ़ीनुमा रखने के निर्देश दिए। मंगलवार को हुई झमाझम बारिश से तालाबों के उफनाने का खतरा पैदा हो गया है। डीएम ने कुलपहाड़ कस्बे के बड़ा तालाब पहुंच निरीक्षण किया। उन्होंने तालाब के पानी के हो रहे रिसाव को देखा। कहा कि मिट्टी का कटाव रोकने के लिए नगर पंचायत तत्काल काम शुरू करा दें। बंधान के चारों ओर बालू से भरी बोरियों को सीढ़ीनुमा रखा जाए। जिस पर नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि गोपीबाबू अनुरागी ने तत्काल काम शुरू कराने की बात कही।
विज्ञापन

डीएम ने माना कि तालाब में क्षमता से अधिक पानी भरा है। यदि अधिक बारिश होती है तो खतरा बढ़ने की आशंका है। निरीक्षण में उपजिलाधिकारी रामयश गौतम, तहसीलदार रामजी, नायब तहसीलदार लखनलाल, जिला सूचना अधिकारी राममनोहर त्रिपाठी, लघु सिंचाई के अभियंता विश्म्भर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें