फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रशर व पहाड़ बंदी के यूनियन ने हाइवे में लगाए होर्डिंग

विज्ञापन
कानपुर सागर हाइवे में लगी होर्डिंग - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। मंदी की मार से जूझ रही पत्थर मंडी कबरई में क्रशर व्यापारियों ने 17 अगस्त से क्रशर प्लांट व पहाड़ की अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। महानगरों से गिट्टी लेने आने वाले ट्रक चालक व ट्रांसपोर्टर बेवजह परेशान न हो इसके लिए यूनियन ने हाईवे में जगह-जगह बंदी के होर्डिंग लगाए हैं। ताकि सभी को क्रशर बंद होने की जानकारी हो सके।
विज्ञापन

रायल्टी की समस्या से जूझ रही मंडी को लेकर व्यापारियों ने शासन प्रशासन स्तर पर लिखा पढ़ी की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। क्रशर यूनियन की बैठक में तीन दिन पहले 17 अगस्त से पूर्ण बंदी का निर्णय लिया गया था। प्रस्तावित क्रशर मंडी की बंदी को पूरी तरह सफल बनाने और बाहरी ट्रकों को गिट्टी लेने के लिए आने से रोकने के लिए नेशनल हाईवे किनारे हड़ताल और क्रशर मंडी बंदी की होर्डिंग लगाई गई हैं। जिससे ट्रक चालक कबरई आकर बेवजह परेशान न हों।
क्रशर यूनियन के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मंडी की बंदी सफल बनाने के लिए प्रमुख हाईवे में कानपुर, लखनऊ, रायबरेली की ओर आने-जाने वाले मार्गों पर होर्डिंग लगाने का काम चल रहा है ताकि हर ट्रांसपोर्टर व व्यवसाय से जुड़े अधिकारी को कबरई क्रशर मंडी हड़ताल की जानकारी हो सके। व्यापारी नेता सत्तू महाराज ने बताया कि 16 अगस्त की देर रात से पूरी तरह मंडी का चक्का जाम हो जाएगा। इसीलिए होर्डिंग लगाकर लोगों को सचेत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें