फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: हाईवे की 18 किमी उखड़ गई सड़क, व्यापारियों में नाराजगी

Thu, 08 May 2025 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
-उद्योगबंधु की बैठक में समस्याएं रखते व्यापारी। स्रोत: सूचना विभाग - फोटो : -उद्योगबंधु की बैठक में समस्याएं रखते व्यापारी। स्रोत: सूचना विभाग
विज्ञापन
महोबा। शहर के राठ चुंगी व कानपुर-सागर हाईवे की 18 किलोमीटर उखड़ी सड़क एक साल बाद भी दुरुस्त नहीं हो सकी। बुधवार को जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित उद्योगबंधु की बैठक में व्यापारियों ने खराब सड़कों का मुद्दा जोर-शोर से उठाया।
विज्ञापन

बताया कि एक साल से वह लगातार मांग कर रहे हैं लेकिन सड़कों की दशा नहीं सुधरी। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने एनएचएआई को हाईवे और नगर पालिका को शहर की सड़क तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय सभागार में आयोजित उद्योग बंधु की बैठक में पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश से अवैध खनिज परिवहन व पत्थरमंडी कबरई में पानी की समस्या का मुद्दा रखा गया। इस पर डीएम ने एनएचएआई के परियोजना निदेशक, वरिष्ठ खनिज अधिकारी और जल निगम के अफसरों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। व्यापारी नेता रामजी गुप्ता ने रामकथा मार्ग व डीएवी इंटर कॉलेज के पास बिजली के खंभों की समस्या उठाई।
शहर से सटे शाहपहाड़ी और रैपुरा क्षेत्र की नई औद्योगिक इकाइयों को निर्बाध बिजली आपूर्ति का मामला भी उद्यमियों ने एक सुर में उठाया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह, सीडीओ हरेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम जितेंद्र कुमार, व्यापारी नेता रामकिशोर सिंह, देवेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें