महोबा। अगर आप बेरोजगार हैं तो आपके के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका आज है। शासन के निर्देश पर बुधवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में महोबा वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में 16 कंपनियां आ रही हैं जिसमें 750 रिक्तियों पर युवाओं पर नौकरी देंगी। जिसको लेकर जिला सेवायोजन कार्यालय में 1395 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इस लिहाज से एक नौकरी के लिए दो युवा बेरोजगार दावेदारी कर रहे हैं।
साल 2021 में लगने जा रहे वृहद रोजगार मेले में युवाओं की नौकरी की आस लगी है। जिससे उनके लिए यह साल यादगार होगा। एक दिवसीय मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
आईटीआई के नोडल प्रधानाचार्य राजकुमार ने बताया कि निजी और तकनीकी क्षेत्र की कंपनियों को भरा जाना है। जिसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, कौशल विकास, डिप्लोमाधारी 18 से 45 वर्ष के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है वह भी अपने दस्तावेज लेकर मेले में सीधे प्रतिभाग कर सकते हैं। जिला रोजगार सहायक अधिकारी राममूर्ति ने बताया कि मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं नौकरी को लेकर करीब चौदह सौ लोगों ने आवेदन किया है।
मेले में आ रहीं ये कंपनियां
कंपनी का नाम- रिक्तियां
-आरएस डब्लू एम- 100
-ब्लैक हाउंड सिक्योरिटी सर्विसेस- 27
-जी4 एस सिक्योर- 210
-एक्सजेंट एक्वा प्रा. लि.- 126
-एलआईसी आफ इंडिया महोबा- 100
-जैक मेन्युफेक्चरिंग इंडिया- 10
-जन एकता लोक कल्याण समिति- 10
-बुंदेलखंड कनेक्ट प्रा. लि.- 15
-गारविन जेनेटिक्स- 50
-बुंदेलखंड ऑटोमोबाइल्स- 40
-मथुरा देवी शिक्षा प्रसार समाज कल्याण समिति- 20
- साहू मोटर्स- 15
-लक्ष्मी बजाज मोटर्स- 10
- प्रीत ट्रैक्टर्स- 05
- मां वैष्णों मेटल वर्क- 06
- बेतवा स्टील वर्क्स- 06