महोबा। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल की ओर से चित्रकूटधाम कर्वी में पौष सोमवती अमावस्या मेले में जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों के संचालन की समय-सारिणी जारी कर दी गई है।
रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह ट्रेन 18 से 20 दिसंबर तक चलेगी। पहली मेला स्पेशल ट्रेन का झांसी रेलवे स्टेशन से रवाना होने का समय सुबह 10.10 बजे है। जो बेलाताल स्टेशन पर दोपहर 12.15 बजे, कुलपहाड़ में 12.35 व महोबा स्टेशन पर दोपहर डेढ़ बजे आएगी। इस ट्रेन का चित्रकूटधाम कर्वी पहुंचने का समय शाम 5.45 बजे है। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूटधाम कर्वी से रात 7.25 बजे चलेगी, जो महोबा स्टेशन पर रात 9.50 बजे, कुलपहाड़ में 10.11 बजे और बेलाताल में 10.20 बजे आएगी। इस ट्रेन का झांसी रेलवे स्टेशन पहुंचने का समय रात एक बजे है।
इसी तरह दूसरी ट्रेन झांसी रेलवे स्टेशन से रात 8.10 बजे चलेगी। जो बेलाताल में 10.50 बजे, कुलपहाड़ में 11 बजे व महोबा स्टेशन पर 11.40 बजे आएगी। इस ट्रेन का चित्रकूट पहुंचने का समय सुबह 3.05 बजे है। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूटधाम कर्वी से सुबह 4.40 बजे चलेगी। जो महोबा में 7.45 बजे, कुलपहाड़ में 8.06 बजे, बेलाताल में 8.15 बजे ठहराव लेकर 11.10 बजे झांसी स्टेशन पहुंचेगी। साथ ही बांदा मेमू को चित्रकूटधाम कर्वी तक आवश्यकतानुसार विस्तारित किया जाएगा।