फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अमावस्या मेले पर चित्रकूट के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

Sun, 15 Feb 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल की ओर से फाल्गुन मेले पर चित्रकूट के लिए दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसको लेकर रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। साथ ही वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी-बांदा मेमो को आवश्यकता अनुसार चित्रकूटधाम कर्वी स्टेशन तक विस्तारित किया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन 16 से 18 फरवरी तक किया जाएगा। एक मेला स्पेशल ट्रेन झांसी रेलवे स्टेशन से सुबह 10.10 बजे चलेगी। जो बेलाताल में दोपहर 12.15 बजे, कुलपहाड में 12.35 और महोबा स्टेशन पर 1.30 बजे आएगी। इस ट्रेन का चित्रकूट धाम कर्वी पहुंचने का समय शाम 5.45 बजे है। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूट धाम कर्वी से शाम 7.25 बजे चलेगी। जो महोबा स्टेशन पर रात 9.50 बजे, कुलपहाड में 10.11 व बेलाताल में 10.20 होते हुए रात एक बजे झांसी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
वहीं दूसरी मेला स्पेशल ट्रेन झांसी रेलवे स्टेशन से शाम सात बजे चलेगी। जो बेलाताल में रात 9.37 बजे, कुलपहाड में 10.02 बजे और महोबा स्टेशन पर 10.28 बजे आएगी। इस ट्रेन का चित्रकूट धाम कर्वी स्टेशन पहुंचने का समय रात 1.45 बजे है। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूट धाम कर्वी से सुबह 3.25 रवाना होगी। जो महोबा स्टेशन पर सुबह सात बजे, कुलपहाड में 7.28 बजे व बेलाताल में 7.40 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन का वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पहुंचने का समय रात 11 बजे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें