फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी देखने को लेकर जेल में बंदियों के बीच मारपीट, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उप कारागार महोबा में टीवी का चैनल बदलने के विवाद में दो बंदियों में मारपीट हो गई। एक बंदी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के शाहगढ़ निवासी दीपक (19) पिछले सात माह से चोरी के मामले में जेल में बंद हैं। बैरकों में बंदियों के मनोरंजन के लिए टीवी लगाई गईं हैं। रविवार की सुबह बंदी दीपक और जयचंद्र में टीवी का चैनल बदलने को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि जयचंद्र ने दीपक को जोर से धक्का दिया, जिससे वह गिर गया। दीपक की आंख व मुंह में गंभीर चोटें आने और खून निकलने पर जेल अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस अभिरक्षा में घायल को जिला अस्पताल भेजा। घायल दीपक ने बताया कि चैनल बदलने की बात कहने पर जयचंद्र ने उसके साथ मारपीट कर दी। जिससे उसे चोटें आईं।
विज्ञापन

डिप्टी जेलर विमलेश का कहना है कि टीवी देखने को लेकर बंदियों में विवाद हुआ। एक दूसरे को धक्का देने के दौरान बंदी दीपक को आंख के नीचे चोट आईं। जिसे अस्पताल भेजा गया। अब उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें