फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के महोबा में दो लोगों ने किया वृद्धा से दुष्कर्म, पुलिस आरोपियों की तलाश में दे रही दबिश

Fri, 05 Feb 2021 12:58 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महोबा में खरेला के एक गांव में 80 साल की वृद्धा से दो लोगों ने दुष्कर्म किया। वृद्धा शोर न मचा सके, इसके लिए मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। वृद्धा के नाती की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 
विज्ञापन


एक गांव निवासी वृद्धा दो फरवरी की रात घर पर थी। परिवार के सदस्य मकान में बाहर से ताला लगाकर गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। तभी दो युवक दीवार फांदकर मकान में घुस गए और वृद्धा के मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

रात करीब तीन बजे घर पहुंचे परिजनों ने ताला खोला तो एक युवक भागते हुए दिखा। परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो वृद्धा अस्त व्यस्त पड़ी थी। पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। गुरुवार को वृद्धा के नाती ने खरेला थाने में दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी।  

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी फुल्लू उर्फ फूलचंद्र निवासी कंचेरी हमीरपुर व एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट व दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर वृद्धा को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा।

उधर, सीओ चरखारी राजकुमार पांडेय ने मौके पर पहुंच पीड़ित परिवार से जानकारी ली। थाना प्रभारी खरेला अनिल कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें