फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से दो लोग गश खाकर गिरे

Tue, 29 May 2018 11:03 PM IST
mahoba
विज्ञापन
स्कार्फ बांधकर धूप से बचाव करती युवतियां - फोटो : amarujala
विज्ञापन
महोबा।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में गर्मी का प्रकोप जारी है। पिछले दो दिन से गर्मी ने सभी को बेहाल कर रखा है। जिससे पारा 48 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। तेज धूप से दो लोग गश खाकर गिर पड़े। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड के पठारी क्षेत्र महोबा में तापमान तेेजी से बढ़ रहा है। मई के अंतिम सप्ताह में पड़ रही गर्मी ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए है। हालात यह है कि सुबह से गर्म हवाओं के चलते लोग घर के अंदर रहने को मजबू्र हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। भीषण गर्मी के चलते घरों में चल रहे कूलर पंखे गर्म हवाएं फेंक रहे है। इधर तालाबों और बांधों के सूखने से पशु पक्षी भी बेहाल हैं। साथ ही चारों तरफ सूखा नजर आने के कारण गर्मी जोर पकड़ रही है। सिर पर तौलिया बांधे होने के बाद भी भीषण गर्मी के चलते मकनियापुरा निवासी खरू कुशवाहा गश्त खाकर गिर गया। वहीं भटीपुरा निवासी बल्लू रैक्वार घर से दोपहर में बाजार की तरफ जा रहा था तभी रास्ते में वह गश खाकर गिर गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें