श्रीनगर (महोबा)। मूर्ति चोरी कर बेचने जा रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 14 किलो वजन की पीतल की मूर्तियां बरामद की गई हैं। दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।
कस्बा श्रीनगर निवासी मूर्तिकार जनार्दन सोनी पीतल की मूर्ति बनाकर बेचने का काम करता है। आठ जून की रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर लड्डू गोपाल की तीन मूर्ति, भगवान परशुराम व राधा-कृष्ण की एक-एक मूर्ति व राम दरबार का सिंहासन चोरी कर लिया था। इसी मामले में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने बिलरही चौराहे के पास से कुलदीप निवासी बसेलवा थाना पुराना फरीदाबाद, हरियाणा व शालू विश्वकर्मा निवासी दाऊपुरा को गिरफ्तार कर लिया।