फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से मासूम बच्चे समेत दो लोगों की मौत

Wed, 10 Jan 2018 11:48 PM IST
mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में ठंड व शीतलहरी की चपेट में आने से बुधवार केा मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटनाओं से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

थाना कबरई के ग्राम खन्ना निवासी रामस्वरूप का डेढ वर्षीय पुत्र भोला ठंड लगने से दो दिन से बीमार चल रहा था। परिजनों द्वारा उसका उपचार प्राइवेट क्लीनिकों में कराया गया।

बुधवार को मासूम की हालत बिगड़ जाने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसी तरह शहर के मोहल्ला कत्तीपुरा निवासी वाहिद हुसैन 55 की बुधवार को ठंड लगने से अचानक हालत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। घटनाओं से परिजनों में कोहराम मचा रहा। इसके लिए जिला अस्पताल और प्राइवेट क्लीनिकों में ठंड के चनते कोल्ड स्ट्रोक के मरीजों में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें