फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ी बिजली दरों से नाराज किसानों का प्रदर्शन

Tue, 09 Jan 2018 11:07 PM IST
mahoba
विज्ञापन
तहसील में प्रदर्शन करते यूनियन के पदाधिकारी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
महोबा। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने बिजली की बढ़ी दरों को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा, जिसमें जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


भाकियू जिलाध्यक्ष जगराम तिवारी के नेतृत्व में अर्जुन सिंह, छत्रपाल, स्वामी प्रसाद राजपूत, बलराम सिंह, रामरतन श्रीवास, विजय सिंह आदि ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। एसडीएम मृदुल चौधरी को सौंपे ज्ञापन में बताया कि दैवी आपदाओं के प्रकोप से जिले का किसान परेशान है। किसानों के निजी नलकूप और ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ाई गई बिजली दरों को वापस लेने, जिले को सूखा घोषित करने, मुआवजा राशि दिलाए जाने, शाखा प्रबंधकों की कमीशनखोरी से बचाए जाने की मांग की है।

ज्ञापन में अन्ना मवेशियों की समस्या को प्रमुख बताया। न्याय पंचायत स्तर पर गोशाला का निर्माण कराया जाए। बड़े किसानों को कर्जमाफी के दायरे में लाकर लाभ दिलाया जाए। उन्होंने किसानाें को मिनी डेयरी के माध्यम से लाभ दिलाए जाने और किसान आयोग का गठन करके किसान पेंशन दिलाए जाने की भी मांग की। समस्याओं का समाधान न होने पर यूनियन ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें