फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों ने युवती को अगवा कर तीन दिन किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। थाना खन्ना क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पहले घर के दरवाजे से लापता हुई युवती रविवार की सुबह घर पहुंची। महिला ने दो लोगों पर अगवा कर ले जाने और तीन दिन तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पीड़िता के जेठ ने थाना खन्ना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना खन्ना के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवती चार जून की देर शाम घर के दरवाजे से लापता हो गई थी। पति व परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। तब परिजनों ने 5 जून को थाना खन्ना में गुमशुदगी की तहरीर दी। रविवार की सुबह युवती आरोपियों के चंगुल से छूटकर किसी तरह घर पहुंची। पीड़िता ने परिजनों को बताया कि दो लोग बाइक से उसे अगवा कर ले गए थे। ग्राम सुरहा में उसे तीन दिन तक रखा और दुष्कर्म किया। किसी तरह वह बचकर घर पहुंची।
घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने थाना खन्ना पहुंच गांव के ही दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी। थानाध्यक्ष खन्ना सुनील कुमार शुक्ला का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें