फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: लहचूरा के दो गेट खोले गए, छह गांवों में अलर्ट

विज्ञापन
फोटो 21 एमएएचपी 07 परिचय-दो गेट खोलकर छोड़ा जा रहा लहचूरा बांध में भरा अतिरिक्त पानी। संवाद
विज्ञापन
महोबा। आसपास के क्षेत्र में हो रही बारिश व जनपद झांसी के पहाड़ी बांध से पानी छोड़ जाने से लहचूरा बांध का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया। हालात को देखते हुए बांध के दो गेट खोलकर धसान नदी में 3,100 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। आसपास के छह गांवों में अलर्ट जारी किया गया। यह पानी जनपद हमीरपुर की यमुना व बेतवा नदी में पहुंचेगा। इससे यमुना और बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ेगा।
विज्ञापन

यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध में झांसी में स्थित पहाड़ी बांध से छोड़ा गया पानी आ रहा है। लहचूरा बांध की न्यूनतम भंडारण क्षमता 179.83 मीटर व अधिकतम भंडारण क्षमता 182.30 मीटर है जबकि वर्तमान में बांध का जलस्तर 182.30 मीटर पहुंच गया है। हालात को देखते हुए लहचूरा बांध के दो गेट डेढ़ फीट की ऊंचाई से खोलकर मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे 3,100 क्यूसेक पानी धसान नदी में डिस्चार्ज किया गया। साथ ही नदी के आसपास स्थित काशीपुरा, धवार, लिलवा समेत छह से अधिक गांवों में अलर्ट जारी किया गया। धसान नदी से यह पानी आगामी तीन दिन में जनपद हमीरपुर में यमुना और बेतवा नदी में पहुंचेगा। इससे यमुना व बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ेगा। सिंचाई विभाग की ओर से लहचूरा बांध की 24 घंटे निगरानी की जा रही है। साथ ही दो-दो घंटे के अंतराल में जलस्तर की नाप कर इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।

अर्जुन नहर में 1,400 और धसान कैनाल में भी छोड़ा 300 क्यूसेक पानी

धसान नदी के साथ ही लहचूरा बांध से अर्जुन सहायक नहर में 1,400 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया जबकि धसान मुख्य कैनाल में 300 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। अर्जुन सहायक नहर में छोड़ा गया पानी तहसील चरखारी में स्थित अर्जुन बांध में पहुंच रहा है। इससे अर्जुन बांध का भी जलस्तर बढ़ रहा है। उधर, लहचूरा बांध के अवर अभियंता रामआसरे का कहना है कि इस समय बांध पूरी क्षमता के साथ भरा हुआ है। बांध की लगातार निगरानी की जा रही है। अतिरिक्त पानी को डिस्चार्ज किया जा रहा है।

फोटो 21 एमएएचपी 07 परिचय-दो गेट खोलकर छोड़ा जा रहा लहचूरा बांध में भरा अतिरिक्त पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें