महोबा। महिला थाना स्थित मिशन शक्ति केंद्र की काउंसिलिंग से मंगलवार को दो पारिवारिक विवादों का निस्तारण कराया गया। दोनों मामलों में पति-पत्नी के बीच विवाद और परेशान करने की शिकायतें मिली थीं। पहले मामले में जालौन निवासी प्रियांका ने पति जितेंद्र कुमार के खिलाफ गाली-गलौज और परेशान करने की शिकायत की थी।
विज्ञापन
वहीं, दूसरे मामले में महोबा के सुभाष नगर निवासी सुमन ने पति नंदकिशोर पर इसी तरह के आरोप लगाए थे। मिशन शक्ति टीम ने दोनों पक्षों को बुलाकर अलग-अलग काउंसिलिंग की। महिला थानाध्यक्ष निकिता शुक्ला ने बताया कि आपसी संवाद व काउंसिलिंग के बाद दोनों दंपती समझौते के लिए राजी हो गए।