फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: 1.22 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची उज्जवला योजना की सब्सिडी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को निशुल्क घरेलू गैस सिलिंडर रिफिल की सब्सिडी वितरण का कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित हुआ। इस दौरान जनपद के उज्जवला योजना के 1,22,180 लाभार्थियों को सब्सिडी मुहैया कराई गई। दिवाली से पहले सब्सिडी मिलने से लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल गए।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री मनोहरलाल ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलिंडर रिफिल पर दी जा रही सब्सिडी की जानकारी दी। बताया कि वर्तमान में एक गैस सिलिंडर रिफिल का उपभोक्ता मूल्य 983.45 रुपये निर्धारित है। इसमें केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 335.40 रुपये प्रति सिलिंडर प्रदान की जा रही है। इसके बाद शेष 648.05 रुपये प्रति सिलिंडर की धनराशि राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त सब्सिडी के रूप में वहन की जाएगी।
इस तरह पात्र उज्जवला योजना लाभार्थियों को दो गैस सिलिंडर निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। दिवाली के पहले इस योजना से लाभार्थी परिवारों के घरों में खुशियां और उत्साह बढ़ेगा। इस दौरान डीएम प्रभास कुमार, एसपी शशांक सिंह, सीडीओ बलराम कुमार, एसडीएम सदर शिवध्यान पंडेय, जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें