फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: तुलसी तुमको मेरा है वंदन, तुम्हारी रचना से देश बना चंदन...

Sat, 02 Aug 2025 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। रामचरित मानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास और मुंशी प्रेमचंद्र की जयंती के उपलक्ष्य पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में कवि गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें कवियों ने अपनी रचनाओं से गोस्वामी तुलसीदास व मुंशी प्रेमचंद्र के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

शहर के हवेली दरवाजा में प्रेमचंद्र साहू के आवास पर आयोजित कवि गोष्ठी में वरिष्ठ कवि विष्णुरात चतुर्वेदी विदेह ने कहा कि तुलसीदास कवि के साथ महान समाज सुधारक भी थे। उन्होंने रामचरितमानस के माध्यम से समाज को नई दिशा दी। डीएवी के पूर्व प्रधानाचार्य शिवकुमार गोस्वामी ने रचना तुलसी तुमको मेरा है वंदन, तुम्हारी रचना से देश बना चंदन पेश की। श्रीराम सोनी ने कविता के माध्यम से गोस्वामी तुलसीदास को महान संत बताया। कवि संतोष द्विवेदी बिगुल ने गोस्वामी तुलसीदास के व्यक्तित्व पर रचना पढ़ी। संगीताचार्य पं. जगप्रसाद तिवारी ने अपनी रचना से गोस्वामी तुलसीदास की रचनाओं की महिमा का बखान किया। साहित्यकार संतोष कुमार पटैरिया ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास की रचनाओं में विनम्रता झलकती है। इस मौके पर लखनलाल चौरसिया, रामप्रकाश पुरवार, ओमप्रकाश तिवारी, रामप्रकाश शुक्ल, संतोष वर्मा, हरिश्चंद्र वर्मा, प्रमोद सक्सेना, डॉ. एलसी अनुरागी, जीतेंद्र, आदित्य, विदेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें