फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बारिश से आठ कच्चे मकान ढहे, मदद की गुहार

Sat, 02 Aug 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
कस्बा खरेला के मोहल्ला स्वामीदास में विनोद कुमार का ढहा कच्चा मकान। संवाद - फोटो : कस्बा खरेला के मोहल्ला स्वामीदास में विनोद कुमार का ढहा कच्चा मकान। संवाद
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। ब्लाॅक चरखारी क्षेत्र में बरसात के चलते बृहस्पतिवार की रात आठ लोगों के मकान व पशुबाड़े ढह गए। पीड़ितों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता गुहार लगाई है।
विज्ञापन

दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश ने कच्चे मकानों में रहने वालों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। कस्बा खरेला के मोहल्ला स्वामीदास निवासी विनोद कुमार का कच्चा मकान ढह गया। हले मोहल्ला में मंदी वाल्मीकि, राजेंद्र सिंह, सुनील सिंह के मकान गिर गए हैं। हल्के पांचाल का पशुबाड़ा गिरने से काफी नुकसान हो गया। उधर, ग्राम टिकरी में रूप सिंह का रिहायशी मकान गिरने से सामान नष्ट हो गया। ग्राम बरायं में राजनारायण उदैनिया का पशुबाड़ा, सोहन लाल की कच्ची अटारी ढह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें