फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सांवरे को दिल में बसाकर तो देखो... गीत पर झूमे दर्शक

Thu, 23 Oct 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 23 एमएएचपी 11 परिचय-सांवरे को दिल में बसाकर तो देखो गीत पर प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
महोबा। शहर के शेखनपुरा में चल रहे पांच दिवसीय लक्ष्मी महोत्सव में बुधवार की रात कश्यप ग्रुप के कलाकारों ने राधा-कृष्ण के गीतों पर प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। सांवरे को दिल में बसाकर तो देखो गीत पर दर्शक झूमने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

दिवाली पर्व पर लक्ष्मी महोत्सव विकास समिति की ओर से आयोजित पांच दिवसीय लक्ष्मी महोत्सव में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है। बुधवार की रात कश्यप ग्रुप की ओर से भक्तिगीतों पर प्रस्तुति दी गई। सांवरी सूरत पे मोहन दिल दिवाना हो गया गीत पर कलाकारों ने प्रस्तुति से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
भगवान कृष्ण-राधा, काली माता की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष मानिक चौरसिया, पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर चौरसिया, केसी खरे, रमेश रुपेंद्र, कुलदीप मौजूद रहे।

फोटो 23 एमएएचपी 11 परिचय-सांवरे को दिल में बसाकर तो देखो गीत पर प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें