फोटो 23 एमएएचपी 13 परिचय-भाईदूज पर भाई का तिलक करती बहन। संवाद
- फोटो : भैया दूज पर भाई को तिलक करती बहन।
महोबा। दिवाली के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भाईदूज का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। सुबह महिलाओं ने घरों में विधि-विधान से पूजा की। इसके बाद बहनों ने भाइयों का तिलक कर अटूट स्नेह और लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट किए।
बृहस्पतिवार को जिले भर में भाईदूज की धूम रही। सुबह से ही महिलाएं घरों के दरवाजों पर गोबर के भगवान बनाकर पूजा की तैयारी में लग गईं। भाईदूज को लेकर मिठाई की दुकानों में खासी भीड़ जुटी रही। दुकानों मेें सुबह से ही मिष्ठान खरीदने के लिए लोगों में होड़ मची रही। बहनों ने भाइयों के घर पहुंच उनका तिलक किया और मुंह मीठा कराया। जो बहन किसी कारण से नहीं पहुंच सकीं, वहां भाइयों ने बहनों के यहां पहुंचकर तिलक कराया। पूरे दिन बहनों का भाइयों के घर आने का सिलसिला चलता रहा।