बठिंडा में एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत
कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में बरीपुरा और कालीपहाड़ी के बीच ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार की मौके पर ही मोत हो गई।
उधर, हाईवे पर कस्बा श्रीनगर में कोआपरेटिव बैंक के सामने बाइक और कार की टक्कर हो जाने पर भाई, बहन और मां समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर में भर्ती कराया गया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कालीपहाड़ी निवासी राजेश (17) पुत्र कल्लू कुशवाहा मंगलवार को अपने साथी के साथ बाइक से महोबा जा रहा था। तभी कालीपहाड़ी और बरबई गांव के पास हाईवे में सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई।
इससे बाइक सवार राजेश कुशवाहा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी बबलू (19) गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवार के सिर पर गंभीर चोटें आई, जिससे उसकी मौत हो गई। श्रीनगर प्रतिनिधि के अनुसार मध्य प्रदेश के ग्राम ईशानगर निवासी रामसेवक (28) अपनी मां मिथला (50) और बहन संपत (22) के साथ बाइक से महोबा आया था।
वापस लौटते समय कानपुर सागर हाईवे पर कोआपरेटिव बैंक शाखा श्रीनगर के समीप सामने से आ रही कार से बाइक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आई। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर में भर्ती कराया गया।