फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखारी को हराकर महोबा ने जीती ट्राफी

Thu, 08 Dec 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
विजेता टीम को ट्राफी देते समिति के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कस्बा चरखारी के ऐतिहासिक गोवर्धन्नाथ जू मेले के तहत दो दिसंबर से डाक बंगला मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला महोबा और चरखारी टीम के बीच खेला गया। फाइनल मैच में महोबा ने चरखारी को चार विकेट से हराकर विजेता ट्राफी पर कब्जा जमाया। मेला समिति के ओर से विजेता व उपविजेता टीम को शील्ड व नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


डाक बंगला मैदान में खेले गए फाइनल मुकाबले में टास जीतकर चरखारी टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 15-15 ओवर के मुकाबले में चरखारी की टीम शुरुआत से ही लड़खड़ा गई। पूरी टीम 14.3 ओवर में 73 रन बनाकर आल आउट हो गई। जवाब में उतरी में महोबा टीम के खिलाड़ियों ने सधी बल्लेबाजी करते हुए 14.3 ओवर में 6 विकेट खोकर 74 बनाकर जीत अपने नाम की। महोबा के खिलाड़ी लकी बाबा ने छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई।

लकी ने टीम की ओर से सर्वाधिक 25 रन बनाए। लकी को मेन आफ द मैच से नवाजा गया। फाइनल मुकाबला देखने के लिए ग्राउंड के चारों ओर दर्शकों की भीड़ जुटी रही।  समिति की ओर से विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर रमजान, शफीक, राजेंद्र कुमार  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें