फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: आंधी से कई स्थानों पर गिरे पेड़, पोल व ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
फाेटो 09 एमएएचपी 16 परिचय-कस्बा चरखारी में तेज आंधी से टूटकर गिरा पेड़ और बिजली पोल। संवाद
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कस्बा चरखारी में मंगलवार की शाम अचानक तेज आंधी के साथ हुई बारिश से भारी नुकसान हुआ। 15 मिनट तेज आंधी चलने से बस स्टैंड, रूपनगर वार्ड व सब्जी मंडी क्षेत्र में पेड़ गिर गए। कई स्थानों पर पोल टूटने से आधे कस्बे की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जो देर रात तक बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन



आंधी-बारिश के दौरान सब्जी मंडी में पोल पर लगा ट्रांसफार्मर भी पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। इसके चलते नगर की बिजली सप्लाई ठप हो गई। सूचना मिलते ही निगम के टीजी-टू धीरज प्रसाद, सतीश कुमार और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचकर लाइन दुरुस्त कराने में जुट गए। वहीं, कोठी तालाब के सामने स्थित मुस्ताक व उसके भतीजे की टीन की गुमटी तेज आंधी में क्षतिग्रस्त हो गई।



अचानक आई आंधी से व्यापारियों और राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रामप्रताप, दिनेश आदि ने बताया कि कुछ मिनटों की आंधी ने काफी नुकसान पहुंचाया है। बिजली निगम की टीम क्षतिग्रस्त पोलों व ट्रांसफार्मर की मरम्मत में लगी है। ताकि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें