फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: शहर में 21.56 करोड़ से बनाया जाएगा प्लेनिटोरियम

विज्ञापन
फोटो 09 एमएएचपी 08 परिचय-रहेलिया स्थित इस ऐतिहासिक सूर्य मंदिर परिसर में बनेगा सन इंटरप्रिटेशन
विज्ञापन
महोबा। वीर आल्हा-ऊदल की नगरी महोबा में 21.56 करोड़ से प्लेनेटोरियम का निर्माण कराया जाएगा। यह प्लेनेटोरियम सूर्य मंदिर इंटरप्रिटेशन सेंटर में तैयार होगा। इसको लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। यदि सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही काम शुरू होगा।
विज्ञापन

शहर के समीप रहेलिया स्थित ऐतिहासिक सूर्य मंदिर परिसर में सन इंटरप्रिटेशन सेंटर बनाया जाना है। इसमें प्लेनेटोरियम (तारामंडल) के निर्माण के लिए उप्र जल निगम की कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विस यूनिट (सीएंडडीएस) ने एस्टीमेट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा था। इसे वित्तीय व प्रशासकीय स्वीकृति भी मिल चुकी है। कार्यदायी संस्था के तौर पर उप्र जल निगम नगरीय की कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विस यूनिट बांदा को कार्यदायी संस्था के तौर पर नामित किया गया है।
प्रस्तावित कार्यों को लेकर टेंडर प्रक्रिया 30 जून को पूरी होगी। इसके बाद काम शुरू कराया जाएगा। प्लेनेटोरियम का निर्माण होने से जिले में पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा। शहर में बनने वाला सन इंटरप्रिटेशन सेंटर में लोगों को सूर्य के वर्किंग मॉडल, ग्राफिक्स व इंटरैक्टिव स्क्रीन के माध्यम से सूर्य के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्हें सूर्य के वैज्ञानिक पहलुओं और पृथ्वी पर इसके प्रभाव को समझाया जाएगा। प्लेनेटोरियम एक गुंबद के आकार का थिएटर होगा जहां पर प्रोजेक्टर के जरिए रात के समय आकाश का कृत्रिम दृश्य दिखाया जाएगा। यहां पर लोगों को अंतरिक्ष की सैर का भी आभास होगा। इसमें तारे, नक्षत्र, ग्रह, आकाशगंगाओं, ब्लैक होल आदि विस्तृत जानकारी भी मिलेगी।
विज्ञापन




यह प्लेनेटोरियम सूर्य मंदिर इंटरप्रिटेशन सेंटर में बनाया जाएगा। इसमें सूर्य से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। कार्यदायी संस्था की ओर से आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही काम शुरू होगा। -डॉ. चित्रगुप्त श्रीवास्तव, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी, महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें