महोबा। ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की सुविधा के लिए कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से महोबा के रास्ते महाराजा छत्रसाल रेलवे स्टेशन छतरपुर के लिए ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
ट्रेन के संचालन की समय-सारिणी भी जारी कर दी गई है। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से रात 10 बजे चलेगी। जो हमीरपुर सड़क रेलवे स्टेशन पर 11.21 बजे, महोबा स्टेशन पर 2.45 बजे व खजुराहो स्टेशन पर सुबह 4.15 बजे आएगी। वापसी में खजुराहो रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन 6.30 बजे, महोबा रेलवे स्टेशन पर 8.50 बजे और हमीरपुर रेलवे स्टेशन पर रात 11.05 बजे आएगी जबकि इस ट्रेन का कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय रात 2.15 बजे है। 20 डिब्बों वाली इस ट्रेन में 18 स्लीपर व दो एसएलआर कोच शामिल हैं।