महोबा। राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में 23 मार्च से विभिन्न खेलों के जनपद स्तरीय ट्रायल शुरू होंगे। यह ट्रायल अलग-अलग खेलों के लिए अलग-अलग आयुवर्ग के होंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप गुप्ता ने बताया कि जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैटमिंटन, टेबल-टेनिस का बालक वर्ग का जनपद स्तरीय ट्रायल 23 मार्च को व बालिका वर्ग का ट्रायल 24 मार्च को होगा। वहीं बालक वर्ग क्रिकेट और बॉक्सिंग का ट्रायल 25 मार्च को कराया जाएगा जबकि बालक वर्ग जूडो का ट्रायल 26 मार्च को होगा। कबड्डी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, हैंडबॉल का बालक का वर्ग का ट्रायल 25 मार्च व बालिका वर्ग का ट्रायल 26 मार्च को होगा। जनपद स्तरीय ट्रायल में सफल होने से वाले खिलाड़ियों को मंडलीय ट्रायल में शामिल किया जाएगा। इसके बाद सफल खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।