फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलटा, किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। थाना महोबकंठ के ग्राम घुटई में खेत में जुताई करने जाते समय ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। इससे ट्रैक्टर चला रहा किसान ट्रैक्टर के नीचे दबकर बुरी तरह घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। घटना से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

ग्राम घुटई निवासी योगेंद्र पटेल (50) पुत्र सुरेंद्र पटेल भाजपा किसान मोर्चा का मंडल उपाध्यक्ष भी था। बुधवार की सुबह वह ट्रैक्टर लेकर अपने खेतों में जुताई-बुआई करने जा रहा था। तभी रास्ते में अचानक ट्रैक्टर असंतुलित होकर मंदिर की दीवार से टकरा गया। जिससे ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर के नीचे आकर दब गया। आसपास के ग्रामीणों ने दौड़कर किसान को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और परिजनों को सूचना दी।
परिजन आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज झांसी ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मऊरानीपुर के पास मौत हो गई। किसान की मौत के बाद घर में रोना-पीटना मचा हुआ है। उधर शहर केे मोहल्ला गांधीनगर विपिन अग्रवाल (40) पुत्र मोहनलाल बाइक से घर वापस जा रहा था। तभी रास्ते में बाइक फिसलने से वह गिरकर घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें