फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय के लिए तहसील में आमरण अनशन पर बैठा वृद्घ

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उपभोक्ता फोरम के आदेश के बाद भी 4.99 लाख रुपये की धनराशि भारतीय स्टेट बैंक द्वारा अदा न किए जाने से परेशान वृद्ध ने बुधवार से तहसील परिसर में आमरण अनशन शुरू कर दिया है। पीड़ित ने चेतावनी दी है कि जब तक उसे न्याय नहीं मिलता वह अनशन जारी रखेगा। किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर प्रशासन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रतौली निवासी हरीदास पुत्र मटैयां ने स्टेट बैंक महोबा से ऋण लेकर ट्रैक्टर खरीदा था। पूरी रकम जमा न होने पर ट्रैक्टर बैंक ने खींच लिया। बाद में किसान ने पूरी रकम जमा कर दी। फोरम ने मामले में निर्णय सुनाते हुए 4.99 लाख रुपये अदा करने का आदेश सुनाया था। निर्णय के अनुपालन में फोरम ने जिलाधिकारी के माध्यम से रिकवरी प्रपत्र जारी कर दिया था। धनराशि वसूली के लिए रिकवरी प्रपत्र दो माह पहले डीएम ने तहसील प्रशासन को भेजा था, लेकिन आज तक रिकवरी पूरी नहीं हो सकी। तहसीलदार महोबा ने 3 दिसंबर को स्टेट बैंक प्रबंधक को न्यायालय के आदेश का पालन न करने पर वसूली अधिपत्र जारी किया था। इसमें तीन दिन के अंदर 4.99 लाख रुपये की धनराशि कार्यालय में जमा करने अन्यथा की स्थित में नीलामी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी थी। फोरम के आदेश के बाद भी न्याय न मिलने पर बुधवार को पीड़ित अपने नाती विकास के साथ तहसील परिसर में आमरण अनशन पर बैठ गया है। ऐलान किया है कि जब तक उसे धनराशि नहीं मिलती, वह अनशन जारी रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें