मशाल जुलूस निकालते सराफा व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा व्यापारियों ने बुधवार को मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान इन्होंने केंद्र सरकार को जमकर कोसा। सराफा व्यापार मंडल के नेताआें ने फिर दोहराया कि मांगें पूरी न होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
सराफा व्यापार मंडल के तत्वावधान में बुधवार को व्यापारियों ने पीपीएन चौराहे से मशाल जुलूस निकाला। जुलूस रोडवेज तिराहा, आल्हा चौक, तहसील चौराहा सहित विभिन्न मार्गों से गुजरकर सराफा बाजार पहुंचा।
यहां बैठक कर वित्त मंत्री को कोसा गया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रेमचंद्र स्वर्णकार ने कहा कि इंस्पेक्टर राज, पैन कार्ड की अनिवार्यता और एक्साइज ड्यूटी खत्म की जाए। एक्साइज ड्यूटी से सराफा कारोबारियों को भारी नुकसान होगा।
इस मौके पर शिवकुमार सोनी, रामकुमार सोनी, अन्नी सोनी, कमलेश सोनी, रामजी गुप्ता सहित तमाम सराफा व्यापारी मौजूद रहे।