फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोला तालाब में होगा पार्क निर्माण

Wed, 22 Jun 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला महोबा
विज्ञापन
तालाब का निरीक्षण करते डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुंदेलखंड के कश्मीर के नाम से प्रसिद्ध चरखारी स्टेट के ऐतिहासिक तालाबों की खुदाई के बाद अब सुंदरीकरण पर जोर दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने टोला तालाब के समीप बने घाटों के सुंदरीकरण के निर्देश दिए हैं। तालाब के समीप हरे पेड़ कटे मिलने पर डीएम सख्त लहजे में फटकार लगाई और डीएफओ को वन दरोगा के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह ने एसडीएम प्रबुद्ध सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मधुसूदन, डीएफओ रमेशचंद्र आदि के साथ चरखारी के ऐतिहासिक टोला तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने तालाब के समीप बने पार्क में बच्चों के लिए झूला व आने वाले लोगों के  बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टोला तालाब का सुंदरीकरण कराकर पक्के घाटों का निर्माण कराया जाए। साथ ही पट्टी बनवाकर सफाई कराई जाए। जिलाधिकारी ने नौमणि और सिद्धेश्वर मंदिर का निरीक्षण कर सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें