फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: प्रथम व तृतीय सेमेस्टर परीक्षा के फार्म भरने का आज अंतिम मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध कॉलेजों के यूजी-पीजी प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा फाॅर्म भरने से वंचित करीब 32 हजार विद्यार्थी अब बृहस्पतिवार तक परीक्षा फाॅर्म भर सकेंगे। बीयू प्रबंधन का कहना है कि इसके बाद उन्हें कोई मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में संचालित 23 निजी और चार राजकीय महाविद्यालय बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्ध हैं। बीयू के परीक्षा विभाग ने यूजी-पीजी पंचम, सप्तम व नौवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 25 नवंबर से शुरू कराने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। वहीं, प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 10 या 12 दिसंबर से शुरू कराई जाएंगी। प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के 1.82 लाख विद्यार्थियों में से 1.50 लाख ने परीक्षा फाॅर्म भर दिए थे और करीब 32 हजार वंचित रह गए। कई बार परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने के बाद सोमवार की रात 12 बजे साइट को बंद कर दिया। इससे फार्म भरने से वंचित विद्यार्थियों में ऊहापोह की स्थिति बनी रही।
परीक्षा नियंत्रक ने उच्चाधिकारियों से परामर्श के बाद सिर्फ दो दिन के लिए परीक्षा फाॅर्म भरने के लिए साइट खोलने का फैसला लिया। इससे बुधवार की सुबह खोली गई वेबसाइट बृहस्पतिवार की रात 12 बजे तक खुली रहेगी। उधर, परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों को परीक्षा फाॅर्म भरने का दो दिन के लिए अंतिम मौका दिया गया है। बाद में वेबसाइट को बंद कर दिया जाएगा और फिर मौका नहीं मिलेगा। इसलिए बेहतर होगा कि विद्यार्थी प्राथमिकता से परीक्षा फाॅर्म भरें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें