फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: नए कल की पहचान है वोट, लोकतंत्र की शान है वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबकंठ (महोबा)। पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज कनकुआं के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गांव में रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान बच्चे नए कल की पहचान है वोट, लोकतंत्र की शान है वोट की अलख जगाते रहे। छात्र-छात्राओं ने घर-घर संपर्क कर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

डीआईओएस प्रेमचंद यादव के निर्देश पर प्रधानाचार्य भानुप्रताप के मार्गदर्शन में अभियान चलाया गया। स्वीप प्रभारी पूनम यादव ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके छात्र-छात्राओं को मतदाता पंजीकरण के लिए फार्म-6 उपलब्ध कराए। बाद में विद्यार्थियों ने रैली निकालकर राहगीरों व ग्रामीणों को मतदान के महत्व की जानकारी दी। अभियान के दौरान विद्यार्थी सपा सांसद अजेंद्र सिंह के आवास पहुंचे। उन्होंने सांसद से लोगों को भी अपने स्तर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने की अपील की। सांसद ने सहमति जताते हुए विद्यालय के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर सतीश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें