महोबा। शहर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक व अवैध तमंचों के साथ तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ चोरी व ऑर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।
कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल एसआई उपेंद्र प्रताप सिंह, राहुल कुमार पांडेय ने टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर हाईवे किनारे खड़े शिवम वर्मा व इमरान अहमद निवासीगण सिचौली हमीरपुर और सुुनील प्रजापति निवासी रागौल हमीरपुर को गिरफ्तार कर लिया।
शिवम के पास से एक देसी पिस्टल व दो कारतूस, सुनील के पास से एक देशी तमंचा व दो कारतूस और इमरान के पास से चोरी की बाइक बरामद की गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों के खिलाफ हमीरपुर व महोबा जनपद के थानों में छह मुकदमे दर्ज हैं। सभी को जेल भेजा गया।