महोबा। गैंगस्टर एक्ट के 12 साल पुराने मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी-2016/विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट सर्वोत्तमा नगेश शर्मा ने फैसला सुनाया। दोष सिद्ध होने पर तीन अभियुक्तों को तीन-तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
कोतवाली चरखारी के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक रामसुजान तिवारी 18 सितंबर 2014 को गश्त पर थे। ग्रामीणों ने सूचना दी कि बृजेंद्र विश्वकर्मा निवासी सयाना जनपद हमीरपुर ने संगठित गिराेह बना रखा है। गिरोह में प्रिंस व धर्मेंद्र राजपूत सक्रिय सदस्य हैं। गिरोह ने 15 जून 2014 को थाना कबरई के धरौन गांव स्थित बड़े पुल के पास लूट की घटना को अंजाम दिया था। गुगौरा निवासी पुष्पा अपने पति मुकेश के साथ मायके जा रही थी। जिन्हें रास्ते में रोककर नकदी और जेवरात लूट लिए थे। इस मामले में थाना कबरई में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
इसी तरह तीन अगस्त 2014 को भी गिरोह ने गौरहारी निवासी पवन राजपूत के साथ बहन क्रांति के साथ लूटपाट की गई थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि गिरोह अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए अपराध करता है। तत्कालीन डीएम के अनुमोदन के बाद गैंग लीडर व सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए फैसला सुनाया।