फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: गुमनाम बलिदानियों की स्मृति में जलाए 1,001 दीप

विज्ञापन
फोटो 07 एमएएचपी 12 परिचय-हवेली दरवाजा बलिदान स्थल पर दीपदान कर नमन करते बुंदेले। संवाद
विज्ञापन
महोबा। दिवाली की पूर्व संध्या पर नरक चतुर्दशी को बुंदेली समाज ने शनिवार से हवेली दरवाजा स्थित बलिदान स्थल पर एक दीया बलिदानियों के नाम अभियान की शुरुआत की। इस दौरान वर्ष 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में फांसी की सजा पाने वाले 16 गुमनाम क्रांतिकारियों की स्मृति में 1,001 दीप जलाए गए।
विज्ञापन

विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर, बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर, शिवकुमार गोस्वामी आदि ने दो मिनट का मौन रखकर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। बुंदेली समाज के संयोजक ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी अभियान की शुरुआत बलिदान स्थल से की गई। सैकड़ों लोग अपने साथ दीपक व तेल लेकर पहुंचे और पूरे स्थल को दीपों से रोशन किया। दिवाली पर पूर्व सैनिकों के साथ बलिदानियों के स्मारकों पर दीपदान किया जाएगा।
इसकी शुरुआत गंज गांव के कारगिल बलिदानी बालेंद्र सिंह की समाधि से होगी। महामंत्री डॉ. अजय बरसैंया ने कहा कि वर्ष 1857 में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष के दौरान तत्कालीन अधिकारी व्हिटलाॅक ने 16 क्रांतिकारियों को इमली के पेड़ों पर फांसी दी थी। अतिक्रमण व मालिकाना हक के विवाद से यहां स्मारक नहीं बन सका है। स्थल पर कूड़ा फेंका जाना बलिदानियों का अपमान है। एमएलसी ने कानूनी अड़चनें दूर कर स्मारक बनवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


किसानों और व्यापारियों की खुशहाली को एमएलसी ने किया दीपदान
उपमंडी समिति चरखारी में किसानों व व्यापारियों की खुशहाली की कामना को लेकर विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर ने दीपदान किया। उन्होंने ईश्वर से किसानों को दैवी आपदाओं से बचाने और अच्छी उपज देने की प्रार्थना की। कहा कि किसानों की उपज मंडी में बिकने से व्यापारिक गतिविधियां बढ़ती हैं, इससे क्षेत्र का विकास होता है। इस दौरान सचिव राघवेंद्र चतुर्वेदी ने किसान योगेश पाठक, आढ़ती मुन्नालाल गुप्ता, गफूर खान आदि को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें