फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कैंची से हमला कर पिता-पुत्र समेत तीन को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर दबंगों ने पिता-पुत्र समेत चार लोगों को पीटकर घायल कर दिया। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना पनवाड़ी के बैंदों गांव निवासी रविकरन ने बताया कि परिवार में महिला का निधन हो गया था। वह पिता परमेश्वरीदयाल व खेमचंद्र के साथ मुंडन करा रहे थे। तभी परिवार का मानिकचंद्र आया और बेवजह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने कैंची से सिर पर प्रहार किया। इससे सभी को चोटें आईं। घायलों को सीएचसी पनवाड़ी पहुंचाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
दूसरी घटना में थाना अजनर के नगाराडांग निवासी हीरा अनुरागी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह गांव के महेश यादव के साथ खेत जा रहा था। रास्ते में गांव के विश्वनाथ लोधी ने उससे गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर डंडे से मारपीट की। किसी तरह वह जान बचाकर भागा। इस दौरान आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक अन्य घटना में थाना पनवाड़ी के अलीपुरा गांव निवासी देवकरन सोनी ने अपने बेटे आशीष पर अभद्रता और धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें