फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में जहरीली गैस से तीन बेहोश

Mon, 18 Jul 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला देवगनपुरा में मंदिर के पास स्थित एक प्राचीन जीर्णशीर्ण सूखे कुएं में जहरीली गैस से तीन ग्रामीण बेहोश हो गए। साथियों के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने तीनों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला देवगनपुरा निवासी राजू राजपूत अपने तीन दोस्तों के साथ शराब की बोतल लेकर आ रहा था। तभी प्राचीन कुएं के पास दूसरे साथी का धक्का लगने बोलत कुएं में गिर गई। बोतल गिरते ही राजू राजपूत कुएं से बोतल निकालने के लिए उतर गया लेकिन वह ऊपर नहीं आ सका। तभी उसके दो साथी रामेश्वर राजपूत (45) और नरेंद्र (25) भी कुएं में उतर गए। कुएं से निकल रही जहरीली गैस के कारण तीनों साथी बेहोश हो गए। ऊपर खड़े एक अन्य साथी ने यह नजारा देखकर शोर मचाया।

शोरगुल सुनकर ग्र्रामीण मुंह में कपड़ा बांधकर कुएं में उतर गए। रस्सी से चारपाई कुएं में डालकर तीनों ग्रामीणाें को बाहर निकालकर सीएचसी पनवाड़ी में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टराें ने जहरीली गैस के कारण बेहोश होना बताया। तीनों ग्रामीणों का उपचार किया जा रहा है। उनकी हालत  नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें