फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और डीसीएम की भिडंत में चालक सहित तीन घायल

Sat, 10 Dec 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में बरभौली चौकी के समीप तेज रफ्तार ट्रक और डीसीएम गाड़ी आमने-सामने टकरा गई। दुर्घटना में डीसीएम सवार चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से डाक्टरों ने तीनाें की हालत नाजुक
विज्ञापन


होने पर कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।शुक्रवार की सुबह एक ट्रक पत्थर मंडी कबरई से गिट्टी लादकर कानपुर की ओर जा रहा था। तभी कानपुर की ओर से आ रही डीसीएम गाड़ी की बरभौली चौकी के समीप आमने सामने जोरदार भिडंत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भारी

भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस की मदद से डीसीएम गाड़ी फंसे घायलों को बाहर निकाल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।घायलों में डीसीएम का चालक धर्मेंद्र (35) निवासी ग्राम बाराभद्र जिला हरदोई, खलासी ईश्वरदास (28) निवासी हरदोई व गंगाराम (40) निवासी लखनऊ शामिल हैं। जिला
विज्ञापन


अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत में सुधार न होने पर डाक्टरों की तीनों को कानपुर के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना में डीसीएम गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें