फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: दहेज हत्या में पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। मोहल्ला गोविंदनगर में तीन दिन पहले विवाहिता की संदिग्ध हालात में माैत के मामले में दहेज हत्या के आरोपी पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेश करने के बाद सभी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

मोहल्ला गोविंदनगर निवासी दीपाली यादव (23) का शव 18 अक्तूबर की रात मकान के कमरे में फंदे पर लटकता मिला था। मृतका के पिता मध्य प्रदेश के जनपद छतरपुर के पलेरा गांव निवासी राजू यादव ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ससुरालीजन दहेज में स्कॉर्पियो कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर दीपाली की पीटकर हत्या कर दी और शव फंदे पर लटका दिया।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति, ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे पति राहुल, ससुर राजेंद्र यादव व सास मीना को बस स्टैंड कुलपहाड़ से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें