खन्ना बस स्टैंड के पास ट्रक की चपेट में आने से तीन बाइक सवारों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है।
ग्योड़ी गांव निवासी जयराम कुशवाहा ने अपनी बेटी की शादी के लिए दो माह पहले बम्हौरी गांव में रिश्ता तय किया था। फसल आने के बाद शादी होनी थी। जयराम ने बेटी की शादी के लिए 10 बीघा जमीन गिरवी रखी थी। गुरुवार को हुए हादसे से घर की खुशियां काफूर हो गई।
घटना के बाद गांव के तमाम घरों में चूल्हे तक नहीं जले। बच्चे और पति कीमौत हो जाने के बाद से मृतक की पत्नी कौशल्या गुमसुम सी हो गई है।