फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर की चपेट में आने से कार सवार पांच की मौत

Thu, 27 Apr 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
दुर्घटना ग्रस्त पड़ी कार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कानपुर -सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह कंटेनर की चपेट में आने से कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी व दो बच्चों के अलावा एक उनका रिश्तेदार है। ये सभी लोग गुजरात से कार से बिहार जा रहे थे। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना भेजी है।
विज्ञापन



बिहार के जिला छपरा के चपरेता गांव निवासी दिवाकर भारती गुजरात के अंलेश्वर में प्राइवेट नौकरी करते थे। वह अपने परिवार के साथ कार से गांव चपरेता शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। वे गुरुवार सुबह कानपुर- सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीनगर थाना क्षेत्र के गिलिंदा मंदिर के सामने पहुंचे थे कि सामने से आए कंटेनर से टक्कर लग गई।

हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। तेज धमाका सुन आसपास के लोग जुट गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची। कार में फंसी दिवाकर की पत्नी माया (28) एवं उनके मामा प्रेमकुमार गिरि (48) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दिवाकर भारती (32) उसके पुत्र विराट (5) व विशाल (7) अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिए।
विज्ञापन


मृतकों के जेब में मिली डायरी से उनकी शिनाख्त हुई और उसमें लिखे मोबाइल नंबरों  से उनके परिजनों को सूचना दी गई। हादसे के बाद चालक भाग निकला, जबकि कंटेनर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें