फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्कर व्यापारी के मुनीम से साढ़े तीन लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर-सागर हाईवे में कबरई चौराहे पर बस का इंतजार कर रहे थोक शक्कर व्यापारी के मुनीम कोबाइक सवार दो बदमाशों ने लूट लिया। बदमाश मुनीम के पास से साढ़े तीन लाख रुपये की नगदी से भरा बैग लूट ले गए। घटना होने के एक घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे व्यापारियों वर्ग में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन

शहर के चरखारी बाईपास मार्ग में गुप्ता एंड कंपनी के नाम से फर्म संचालित है। जहां से व्यापारी विजय कुमार गुप्ता शक्कर की थोक बिक्री का काम करते हैं। जिले में शक्कर की सप्लाई की जाती है, जिसकी वसूली उनका मुनीम सुमित गुप्ता करता है।
बुधवार को मुनीम वसूली के लिए कबरई गया था। व्यापारियों व दुकानदारों से वसूली की 3.50 लाख की नगदी बैग में रखकर मुनीम महोबा वापस आने के लिए कबरई चौराहे में खड़े होकर बस का इंतजार करने लगा।
विज्ञापन

तभी करीब नौ बजे बाइक सवार दो बदमाश कुछ सेकेंड के लिए उसके पास रुके और मुनीम को धक्का देते हुए नगदी से भरा बैग लूट ले गए। मुनीम कुछ समझ पाता इससे पहले बदमाश पहरा रोड की ओर भाग गए।
सुमित गुप्ता के शोर-शराबा मचाने पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के एक घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे व्यापारियों में खासा आक्रोश दिखाई दिया।
शक्कर व्यापारी का कहना है कि मुनीम के साथ लूट की घटना की तहरीर थाने में दी जाएगी। उधर थानाध्यक्ष कबरई राजकुमार का कहना है कि लूटपाट की ऐसी कोई घटना उनके संज्ञान में नहीं है। न तो तहरीर उनके पास आई और न ही किसी प्रकार की सूचना उनको मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें