फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

विज्ञापन
मुख्य बाजार में दुकानदार को चेतावनी देते कोतवाली प्रभारी - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बुधवार को कस्बे में अभियान चलाया गया। जिसमें पुलिस ने दुकानों में चेकिंग कर पॉलीथिन का कतई प्रयोग न करने की चेतावनी दी। चेकिंग के दौरान आधा दर्जन दुकानों में पॉलीथिन के बैग में सामग्री रखी मिलने पर उन्हें नष्ट कराकर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कुलपहाड़ अभिमन्यु यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुख्य बाजार में चेकिंग की। गोंदी चौराहा से बस स्टैंड, मुख्य बाजार, सब्जी मंडी होते हुए नगर की गलियों के छोटे दुकानदारों के यहां भी सिंगल यूज प्लास्टिक चेक की गई। प्रभारी निरीक्षक ने सभी दुकानदारों से कपड़े से बनी कैरी बैग का उपयोग करने का आग्रह किया और चेतावनी दी कि पहले दिन जिन दुकानदारों के यहां पॉलिथीन के बैग मिले हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है लेकिन यदि अगली बार किसी भी दुकान में पॉलीथिन थैली पाई गई तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर जुर्माना वसूला जाएगा। टीम में कस्बा इंचार्ज आनंद कुमार, एसआई आशुतोष त्रिपाठी, सुषमा चौधरी, राजेश मौर्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें