फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के एक माह बाद भी हालात जस के तस

Wed, 14 Dec 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक कबरई में जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में नोटबंदी के एक माह बाद भी समस्याएं कम नहीं हो रहीं है। हालात ये है कि अभी भी बैंकों में पैसा निकालने और जमा करने वालों की लंबी लाइनें लग रहीं है।कबरई प्रतिनिधि के अनुसार इलाहाबाद बैंक, एसबीआई और इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की दो शाखाएं कस्बे में हैं। लेकिन, एसबीआई को
विज्ञापन


छोड़कर किसी भी बैंक में दो हजार रुपये से ज्यादा न मिलने के कारण महिलाएं और पुरुष आए दिन बैंकों में लाइन लगा रहे हैं। पचपहरा, तिदुही, नहदौरा, अटघार, रिवई, सुनैचा सहित एक दर्जन से ज्यादा गांव के इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक कबरई में खाता होने के कारण ग्रामीण 15 से 20 किमी दूर से किराया लगाकर पैसा निकालने आते है। कैश खत्म हो जाने के कारण ग्रामीणों को खाली हाथ गांव लौटना पड़ता है इससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।

तीन दिन बाद खुले बैंक, जुटी भीड़
तीन दिन बाद बैंक खुलने से मंगलवार को शहर के भी बैंकों में पैसा निकालने और जमा करने वालों की लंबी लाइनें लगी रही। जिससे तमाम लोग लंबी लाइनें देखकर बैरंग लौट गए। वहीं, कुछ बैंकों में दोपहर बाद पैसा खत्म हो जाने से ग्राहकों को पैसा नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें