सोनभद्र से शुरू र्हुई भाजपा की परिवर्तन यात्रा बुधवार को महोबा आएंगी। यात्रा का नेतृत्व कर रहे भाजपा के प्रदेश मंत्री कौशलेंद्र सिंह और उनके साथ भाजपा के पूर्व मंत्री एवं कानपुर कैं ट विधायक सतीश महाना, पूर्व सांसद बृजेश पाठक व हमीरपुर महोबा के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल यात्रा में शामिल
रहेंगे। इस दौरान जगह-जगह स्वागत और कबरई व चरखारी में जनसभा का आयोजन होगा।परिवर्तन यात्रा को मटौंध से रिसीव किया जाएगा। इसके बाद सिररसीकलां, कहरा, बरबई में स्वागत सभा होगी। सुबह 10:30 बजे कबरई के अखंड इंटर कालेज में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद
परिवर्तन यात्रा गुगौरा चौकी होते हुए मीरपुर चुंगी पहुंचेगी। जहां महिला मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया जाएगा। कचहरी में अधिवक्ता, परमानंद तिराहा में व्यापारी तथा आल्हा चौक, ऊदल चौक व सुभाष चौक में छात्र छात्राएं स्वागत करेंगे।इसके बाद सूरा चौकी, श्रीनगर के जैतपुर तिगैला, ननौरा,
लमौरा, बेलाताल, गोंदी चौराहा, सूपा रेलवे स्टेशन तिगैला में स्वागत होगा। चरखारी के ड्योड़ी दरवाजे पर विशाल जनसभा होगी। जनसभा के बाद यात्रा वापस महोबा आकर रात्रि विश्राम करेगी। यात्रा के जिला संयोजक संजीव उपाध्याय ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य अराजकता व गुंडाराज से प्रदेश को मुक्त कराना और भाजपा की सरकार बनाकर सुशासन करना है।