फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: चार घरों से चोरों ने नकदी और लाखों के जेवर उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 23 एमएएचपी 06 परिचय-चोरी की घटना के बाद टूटा बक्सा व बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन

-एक रात में चोरी की घटनाएं होने से ग्रामीणों में आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबकंठ (महोबा)। थाना महोबकंठ के लिलवा गांव में चोरों ने एक रात में चार घरों से नकदी समेत लाखों के जेवर पार कर दिए। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। लाखों की चोरी होने की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

लिलवा निवासी बृगभान पाल रात के समय भोजन करने के बाद परिवार समेत सो गए। देर रात चोरों ने दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया। चोरों ने अटैची व बक्सों के ताले तोड़कर सोने का हार, नाक की कील, मंगलसूत्र, मनचली, चांदी की पायल और 11 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। इसके बाद चोर प्रमोद पाल के घर से हार, चूड़ी, पायल, चूड़ा व 20 हजार रुपये ले गए। इसी तरह लखनलाल साहू के घर से सोने की मनचली, हाफपेटी, पायल समेत एक लाख का माल और दिनेश के मकान से 50 हजार का सामान चोरी कर ले गए। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सरोज का कहना है कि अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें