फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अंगूठा लगवाकर हजम कर लिया राशन

विज्ञापन
फोटो 09 एमएएचपी 10 परिचय-बुधिया। संवाद
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। विकासखंड कबरई के कुलकुआं गांव में अंगूठा लगवाने के बाद भी दो माह से राशन न दिए जाने से परेशान कार्डधारकों का धैर्य बुधवार को जवाब दे गया। आक्रोशित महिलाओं ने सरकारी राशन दुकान पहुंच जमकर हंगामा किया। बाद में विरोध प्रदर्शन करते हुए मामले की जांच कराकर राशन विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कुलकुआं गांव में 188 बीपीएल व 41 अंत्योदय कार्डधारक हैं। आरोप है कि सरकारी राशन विक्रेता ने माह जुलाई से राशन नहीं दिया है। कार्डधारक जीतकुमारी, ठाकुरदीन, विमला देवी, कल्लू आदि कार्डधारकों का आरोप है कि कोटेदार दो माह से उनसे अंगूठा लगवा लेता है और बाद में राशन देने की बात कहता है। जब वह राशन लेने पहुंचते हैं तो खाद्यान्न नहीं दिया जाता। विरोध करने पर अभद्रता की जाती है।
कार्डधारकों का कहना है कि जुलाई व अगस्त माह में उन्हें राशन नहीं दिया गया। अब सितंबर माह के राशन का वितरण बृहस्पतिवार से होना है। उन्होंने मामले की शिकायत पूर्व में भी उच्चाधिकारियों से की लेकिन कोई कार्रवाई न होने से वह परेशान हैं। पूर्ति निरीक्षक आलोक पटैरिया का कहना है कि राशन वितरण में गड़बड़ी का मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जाएगी। आरोप सही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कार्डधारकों ने बताई समस्या
कुलकुआं निवासी कार्डधारक मुन्नी का कहना हैं कि राशन दुकानदार हर माह अंगूठा लगवा लेता है और दो माह से राशन नहीं दिया जाता। कोटेदार गरीबों का हक डकार रहा है। कार्रवाई होना चाहिए।
ग्रामीण लल्लू कहते हैं कि राशन विक्रेता की शिकायत उच्चाधिकारियों से कई बार की गई लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इससे राशन विक्रेता की मनमानी जारी है और कार्डधारक परेशान हैं।
कार्डधारक बुधिया का कहना है कि राशन मांगने पर सरकारी राशन विक्रेता झगड़ा करता है और राशन नहीं देता। मजबूरी में उन्हें बाजार से राशन खरीदकर काम चलाना पड़ रहा है।

फोटो 09 एमएएचपी 10 परिचय-बुधिया। संवाद

फोटो 09 एमएएचपी 10 परिचय-बुधिया। संवाद

फोटो 09 एमएएचपी 10 परिचय-बुधिया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें