फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पत्थर रखकर बना डाला नाला, मसाला भी नहीं लगाया

Sat, 27 Dec 2025 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 26 एचएएमपी 11- नाला निर्माण के बाद मसाला भरे बिना पत्थर जमा कर बाहर से भरी मिट्टी। संवाद
विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर)। कस्बे में हीरानंद महाविद्यालय के सामने सड़क के दूसरी ओर बन रहे नाले में भ्रष्टाचार की पोल खुल गई है। ठेकेदार की लापरवाही से स्थानीय लोगों में रोष है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था आरईएस का अनुमानित खर्च 12 लाख 40 हजार रुपये है। लोगों का कहना है कि ठेकेदार ने घटिया सामग्री से नाला बनवाया और अंदर मसाला भरे बिना पत्थर जमा कर बाहर से मिट्टी भर दी। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि रातोंरात कमी छुपाने के लिए यह काम किया गया। जिससे नाला कमजोर हो गया है। भ्रष्टाचार की हद तब हो गई जब रातोंरात खुले पत्थरों पर मिट्टी भरवा दी गई। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि नाला निर्माण अच्छे मानक पर कराया जाए ताकि यह टिकाऊ बने। इसके अलावा जांच की मांग की है।
नाले के किनारे रहने वाले जागेश्वर श्रीवास्तव ने बताया कि नाले के तल पर पत्थरों को महज जमा-जमा कर रखा गया है। अंदर मसाला बिल्कुल नहीं भरा गया। चंद्रपाल श्रीवास्तव ने कहा कि खोखले पत्थरों में मिट्टी भरकर ढंक दिया गया है। अगर कोई साधन चढ़ा तो नाला भरभराकर गिर जाएगा।
विज्ञापन

इंद्रेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि नाले में छपाई भी नहीं हुई है। पानी निकासी होते ही रिसाव होगा और नाला बैठ जाएगा। मौके पर मौजूद मेट शिवकुमार ने कहा कि ठेकेदार के निर्देशानुसार ही काम हो रहा है।
विज्ञापन

ठेकेदार ब्रजेश शिवहरे ने नाले की लंबाई 206 मीटर और ऊपरी चौड़ाई छह फीट बताई। कहा कि जरूरी होने पर मसाला भरवा देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें