फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: डांस प्रतियोगिता में मचाया धमाल

Fri, 22 Nov 2024 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कस्बा चरखारी में चल रहे गोवर्धन्नाथजू मेले में बृहस्पतिवार की रात 12 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की डांस प्रतियोगिता हुई। इस दौरान प्रतिभागियों ने फिल्मी गीतों पर शानदार डांस प्रस्तुत कर धमाल मचाया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल ने 20 बच्चों को फाइनल मुकाबले के लिए चयनित किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष मंजू कुशवाहा, प्रतिनिधि रामपाल कुशवाहा, उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष भागीरथ नगायच व नगर अध्यक्ष आनंद स्वरूप दमेले ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया।
निर्णायक मंडल ने सुहाना, नव्या, चांदनी, पूर्वी, सीता, अनंतिरी, शालू, अनुष्का, भूमिका दीक्षित, अंकित, पंखुड़ी द्विवेदी, दीक्षा वर्मा, गीता कौर को फाइनल के लिए चयनित किया। इनके अलावा दीक्षा, मानसी, महक, सिमरन, नंदनी, दीक्षा कुमारी, निशा को फाइनल मुकाबले के लिए चयनित किया।
विज्ञापन

संयोजक मो. हनीफ व यशवंत राजपूत ने बताया कि फाइनल मुकाबला 27 नवंबर को होगा। इसमें 20 बच्चों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। इस दौरान रजनीश गुप्ता, आलोक खरे, विजय सक्सेना, रामराजा तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें